الْعَرَبيّة   中文   čeština   deutsch   english   español   français   हिन्दी   italiano   日本語   한국어   nederlands   norsk   polski   português   русский язык   svenska   ราชอาณาจักรไทย
नवीनता

प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा ने पर्यावरणीय उत्‍कृष्टता के लिए उठाए बड़े कदम

ओर्लान्‍डो, फ़्लोरिडा, में मार्च 2007 में ELI-EXPO 2007 के दौरान हैलिकॉप्‍टर ट्रेड पब्‍लिकेशन पढ़ रहा प्रतिनिधि मंडल प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा (P&WC) का आकर्षक विज्ञापन देखने से स्वयं को रोक नहीं सका. यह वि‍ज्ञापन में टर्बोशाफ़्ट विशेषज्ञ मेरी एच. कालोगिआनिस को दिखाया गया था. विज्ञापन में वह नए PW210 इंजन के प्रदूषण रहित होने की तारीफ़ करती हैं और यह बताती हैं कि 1,000-shp वर्ग में इसका सबसे अधिक पावर-टू-वेट अनुपात है और इसमें सबसे कम ईंधन लगता है.

कंपनी की पहल के द्वारा P&WC के इंजिन्‍स को साफ़ और प्रदूषण मुक्त बनाने की ऐसी कोशिशों का मुख्‍य उदाहरण PW210 है जिनमें इंजिन के डिज़ाइन, निर्माण और सहायक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है. इसका समग्र लक्ष्‍य P&WC उत्‍पादों के जीवन चक्र पर पर्यावरण के किसी भी प्रभाव को यथासंभव कम करना है.

वॉल्‍टर डाई बार्टोलोमियो, उपाध्‍यक्ष, जो इंजीनि‍यरिंग के उपाध्‍यक्ष हैं, उन्‍होंने कहा कि, "पर्यावरणीय उत्तरदायित्‍व हमारी प्रमुख प्राथमिकता है". "अपने उत्‍पादों के पर्यावरण पर पड़ते प्रभाव को कम करने हेतु हम मौलि‍क रूप से प्रतिबद्ध हैं."

यूटीसी की विस्‍तृत शुरूआती पहल के भाग के रूप में P&WC के पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों के कई पहलू हैं. इनमें नई तकनीकों से लाभ लेना, नवाचार में महारथ हासि‍ल करना और विशि‍ष्‍ट उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सप्‍लायरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना शामिल है. इन वि‍शि‍ष्‍ट उद्देश्‍यों में से एक है अधिक पर्यावरण हितैषी पदार्थों और प्रक्रियाओं का उपयोग करके उत्‍पादों में से "समस्‍यात्‍मक पदार्थों" को नि‍काल फेंकना है. उदाहरण के लिए, बोल्‍ट और नट्स को प्‍लेट करने के लिए उपयोग किए जाने वाले केडमियम को PW210 से पूरी तरह से निकाला जा रहा है.

वॉल्‍टर ने कहा कि "हम इस सामग्री को इसी प्रकार पुराने इंज न से भी निकालना चाहेंगे". "अभी भी सुधार की गुंजाइश है, लेकिन हम अपनी प्रगति से उत्‍साहित भी हैं. समग्र रूप से हमने 2006 की तुलना में समस्या सामग्री में 13.4 प्रतिशत की कमी की है और पिछले 3 वर्षों में कुल 37-प्रतिशत कमी की है."

बेहतर ईंधन कार्यक्षमता, कम उत्‍सर्जन और कम शोर वाले इंजिन बनाना P&WC की एक अन्‍य प्रमुख प्राथमिकता है.

वॉल्‍टर ने कहा कि "हम प्रज्‍वलन की नई तकनीकें विकसित करना चाहते हैं और सर्वश्रेष्ठ प्रणालि‍यों को अपनाना चाहते हैं ताकि‍ अपनी प्रचालन क्षमता को यथासंभव उच्‍चतम स्‍तर तक ले जा सकें."

नए ज़माने के प्रदूषण मुक्त तकनीकों वाले इंजिन बनाने के लिए P&WC अगले पाँच वर्षों में कनाडाई सरकार के सहयोग से सहयोग से अनुसंधान और विकास कार्यक्रमों में $1.5 बिलियन का निवेश करेगा. “हमारा अंतिम लक्ष्‍य प्रदूषण मुक्त, स्‍वच्‍छ और शोर से मुक्‍त इंजनों को बनाना है.”

वॉल्‍टर P&WC की पर्यावरण सुरक्षा संबंधी मुहिम की प्रगति को जानने और आगे की रणनीति निर्धारित करने के लिए नियमित रूप से अपने दल से मिलते हैं. “हम अपने कामों को अच्‍छे से कर रहे हैं. और हम पहले से अधिक प्रदूषण मुक्‍त पर्यावरण में हैं!”


सिकोर्सकी इंजीनियर बने "वुमन ऑफ़ इनोवेशन" विजेता

सिकोर्सकी की लीड सरवाईवेबिलिटी इंजीनियर सुज़ैन डीगार्मो ने चौथे वार्षिक "वुमन ऑफ़ इनोवेशन" अवार्ड्स में "लार्ज बिज़नेस इनोवेशनल एंड लीडरशिप अवार्ड" पुरस्कार का रात्रिभोज 30 जनवरी 2008 को, साउथिंगटन, कॉन. में जीता. फ़ाइनल में पहुँचने वाले UTC के छ:के छह अन्‍य अन्‍य कर्मचारी कनेक्‍टिकट टेक्‍नोलॉजी काउंसिल के "वुमन ऑफ़ इनोवेशन" अवॉर्ड प्रोग्राम में चुने गए थे. इस प्रोग्राम में नवीनता लाने वालों, रोल मॉडलों और नेताओं को चुनता है.

सुज़ैन ब्‍लैक हॉक डिज़ाइन इंटीग्रेटेड प्रोडक्‍ट टीम के साथ कार्य करती हैं. सरवाईवेबिलिटी लीड के रूप में सुज़ैन का शानदार नेतृत्‍व और सभी कर्मि‍यों को सुरक्षित घर लाने की वचनबद्धता सिकोर्सकी के मिशन के कथन का बढ़िया उदाहरण है:

"हम फ़्लाइट सॉल्‍यूशन में अग्रणी है हर जगह और हरवक्‍त ... लोगों को उनके घर ले जाते हैं (ट्रेडमार्क)."

"मैं ब्‍लैक हॉक के हैलिकॉप्‍टर में तब गई थी जब मैं दसवीं कक्षा में थी, मुझे उन अनोखे एयरक्राफ़्ट में जाने का बहुत शौक था और मुझे पता था कि मैं स्‍नातक होने के बाद उनके साथ काम करना चाहता थी, चाहे मुझे खिड़कियाँ को धोने का ही काम क्‍यों न मिले. बहरहाल, मै अब उससे कहीं अधिक काम करती हूँ. वलनेरिबिलिटी इंजीनियर के रूप में, मैं उन्‍हें और ऊपर ले गया! सुज़ैन ने कहा, "मेरी सृजनात्‍मक योग्‍यता और शस्त्रों पर विशिष्ट बैलिस्‍टिक फ़ोकस लोगों के जीवन को और हैलिकॉप्‍टर्स दोनों बचाते हैं".

सुज़ैन डिज़ाइन फ़ीचर की नाज़ुकता जानने के लिए एयर फ़्रेम, ट्रांसमिशन और रोटोर डिज़ाइन उत्‍पाद दल के साथ संवाद और कार्य करने में दक्ष है. वह बैलिस्‍टिक सुरक्षा या वास्‍तविक अग्‍नि शमन परीक्षण और मूल्‍यांकन द्वारा दल को समस्‍या हल करने के लिए चुनौती देकर एकजुट करती है और संपूर्ण बैलिस्‍टिक मूल्‍यांकन और योग्‍यता कार्यक्रमों को निर्धारित करने के लिए यू.एस. सेना के इंजीनियर्स और प्रयोगशालाओं को शामिल करते हुए पूरी तरह टीम की अवधारणा को लागू करती है.

सुजैन ने आगे बताया कि, "मुझे गर्व है कि सिकोर्सकी ने मुझे अभी नए तैनात कि‍ए गए पुरुषों और महिलाओं के एक अति‍ महत्वपूर्ण मंच पर आकर उन्‍हें प्रभावित करने का अवसर दिया है, और मैं सिकोर्सकी की इस बात के लि‍ए आभारी हूँ कि‍ उसने मेरे कौशल को विकसित किया जिससे मैं वुमन ऑफ़ इनोवेशन बन सकी ,".

सुज़ैन के पास एरोस्‍पेस इंजीनियरिंग और टेक्‍निकल मैनेजमेंट की उपाधि है जो उसने एम्‍ब्रे-रिडल एरोनोटिकल यूनिवर्सिटी से पूरी की है. बोइंग सरवाईवेबिलिटी और वलनरॅबिलिटी (S/V) विश्लेषक के रूप में उन्होंने अपाचे लॉन्‍गबो हैलीकॉप्‍टर पर टेक्‍निकल मॉडलिंग और टेस्‍टिंग के बारे में विशेषज्ञता के साथ बहुत कुछ सीखा है. इस स्‍थिति में, सुज़ैन घटकों, सब-सिस्‍टम और एयरक्राफ़्ट लेवल परफ़ॉर्मेंस के मूल्‍यांकन के लिए शस्त्र डिज़ाइन समोकित करने और बैलिस्‍टिक टेस्‍ट प्रोग्राम के लिए ज़िम्मेदार थीं. वह लड़ाई में हुई क्षति के मूल्‍यांकन में सहयोगी थी और सीखे गए अध्‍यायों को डिज़ाइन के ज्ञान में शामिल करने का काम किया. जनवरी 2007 में सिकोर्सकी को ज्‍वाइन करने के बाद सुज़ैन ने जल्‍दी ही BLACK HAWK "M" और H-92 SUPERHAWK® हैलिकॉप्‍टर्स के लिए सिकोर्सकी के विकास कार्यक्रमों पर इंजीनियरिंग S/V की लीड पोजिशन हासिल कर ली.

उनकी वर्तमान ज़िम्‍मेदारियों के अलावा, सुज़ैन आगे रहकर प्रशिक्षण और शिक्षण के माध्यम से नए विचारों की खोज करती हैं और बिज़नेस एडमिनिस्‍ट्रेशन में डॉक्‍टरेट की डिग्री कर रही हैं . सुज़ैन अपनी नेतृत्‍व क्षमता का दक्षता के साथ उपयोग करती हैं और वह आइगर सिकोर्सकी के जीवन बचाने की परंपरा के प्रति समर्पित है.

"लार्ज बिज़नेस इनोवेशन एंड लीडरशिप" के फ़ाइनलिस्‍ट उनके प्रतिद्वंदियों द्वारा नामांकि‍त किए गए थे और वे अपने पेशागत अनुभव, नवीनतायुक्‍त इतिहास, रचनात्‍मक रूप से सोचने और समस्या हल करने की क्षमता और लीडरशिप के प्रदर्शन के आधार पर चुने गए थे. उनका मूल्‍यांकन अपनी शोध प्रवृत्ति और विज्ञान व प्रौद्योगिकी और अकादमिक उपलब्‍धियों को पूरा करने के आधार पर किया गया था.

सभी चौवन फ़ाइनलि‍स्‍ट 100 से अधिक प्रत्याशीयों में से चुने गए थे जिनमें बायोटेक, ऑल्‍टरनेटिव एनर्जी, कम्‍यूनिकेशंस और रोबोटिक्‍स जैसे कई संकायों के अनुसंधानकर्ता, शिक्षाविद्, प्रबंधक, व्‍यवसायी और सेवा प्रदाता शामिल थे.


UTCFS उत्‍कृष्टता के नए केंद्र विकसित करता है, नवीनतायुक्‍त उत्‍पाद विकास रणनीति को प्रकाशि‍त करता है

फ़िक्‍स्‍ड फ़ायर फ़ाइटिंग मॉनिटर्स की एक नई, नवीनतायुक्‍त श्रेणी UTC फ़ायर और सिक्‍यूरिटीज़ की फ़ायर सेफ़्टी EMEA कंपनि‍यों के बीच अंतर्देशीय सहयोग का परिणाम है. जनवरी 2008 में लॉन्‍च किए गए नए मॉनिटर्स का उत्‍पादन के परिणामस्वरूप ही कोमो, इटली के सिल्‍वानी संयंत्र पर नए निर्माण के सेंटर ऑफ़ एक्‍सीलेंस का बनना संभव हुआ.

2005 में जब UTC फ़ायर एंड सिक्‍यूरिटी ने सबसे पहले आग से लड़ने वाले उपकरण निर्माता Kidde Plc को पेश किया तो इसने यूरोप, अफ़्रीका, यू.एस. और ऑस्‍ट्रेलिया की 40 निर्माता कंपनियों पर अधिकार कर लिया.

जब Kidde की अग्‍नि सुरक्षा उद्योग में अग्रणी स्‍थिति के कारण उसे अधिग्रहण करने वाली एक महत्‍वपूर्ण कंपनी माना जाने लगा तो उसकी एक अलग और विस्तृत छाप ने कई चुनौतियाँ खड़ी कर दीं.

एक मुख्‍य चुनौती आग से लड़ने वाले मॉनिटर्स के उत्‍पादन में है - जे कि फ़िक्‍स्‍ड पैट्रोकेमिकल्‍स और आग के खतरों से लड़ने वाले अन्‍य उच्‍च उत्‍पादों में उपयोग किए जाने वाले बड़े काँसे या स्‍टेनलेस स्‍टील के नोज़ल्‍स होते हैं. यूरोप, मध्‍य पूर्व और अफ़्रीका क्षेत्र में पाँच भिन्‍न Kidde संयंत्रों ने कई प्रकार के डिज़ाइनों के आधार पर मॉनिटर्स बनाए, जिससे उत्पाद में नवीनता का दायरा सीमित हो गया .

समग्र उत्‍पाद विकास रणनीति की आवश्‍यकता देखकर UTC फ़ायर एंड सिक्‍यूरिटीज़ फ़ायर सेफ़्टी EMEA कंपनियों में से एक एंगस फ़ायर के उत्‍पाद प्रबंधक माइकल मिल्‍स ने मौजूदा सभी मॉनिटर डिज़ाइनो का विश्लेषण करना शुरू किया.

"जहाँ कुछ मॉनिटर एप्‍लिकेशन में सीमित, बनाने में महँगे और चलन से बाहर थे," मिल्‍स ने कहा, "तो अन्‍य मॉनिटर व्‍यवसाय, ग्राहक विशिष्ट या अच्‍छा बाज़ार देने के लिए आवश्‍यक थे और अन्‍य उत्‍पादों की बिक्री का जाखिम उठाए बिना बंद नहीं किए जा सकते थे."

गहन शोध और विश्लेषण के बाद, मिल्‍स और उसकी टीम मौजूदा मॉनिटरों की लाइनों में से सबसे उन्‍नत डिज़ाइंस को एक उत्‍पाद लाइन में शामिल करने में सफल हो गए.

"इस ‍विचार ने निश्चित रूप से हमारे उत्‍पाद पोर्टफ़ोलियो को सरल बनाया और साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि प्रत्‍येक EMEA कंपनी की बेहतर सुविधाओं तक पहुँच होती है," मिल्‍स ने कहा. "नई कोमो फ़ैक्‍टरी में बनाए गए लगभग सभी मॉडल्‍स कम लागत में बनाए जाते हैं - कुछ मामलों में ज्यादा से ज्यादा 50 प्रतिशत कमी होती है."

मिल्‍स की टीम ने बहुत जल्‍दी ही यह जान लिया कि कुशल निष्पादन नई लाइन को सफलतापूर्वक बनाने में महत्‍वपूर्ण होता है. परिणामस्‍वरूप, सभी मॉनिटर उत्‍पादन नए सिल्‍वानी संयंत्र में चले गए थे, जो EMEA क्षेत्र में मॉनिटर्स का सबसे बड़ा निर्माता है. सिल्‍वानी संयंत्र को भी डिज़ाइन और निर्माण में विशेषज्ञता हासि‍ल है. इसकी बिक्री सर्वाधि‍क है और इसमें उत्‍पादन के लिए अतिरिक्त स्‍थान भी मौजूद है.

सभी डिज़ाइन और विकास विशेषज्ञों को इस नए सेंटर ऑफ़ एक्‍सीलेंस में भेजकर, EMEA टीम उत्‍पादन को बढ़ाने और लागत कम करने में सफल हो गई थी. बेहतर तकनीकी सपोर्ट एक अन्‍य मुख्‍य लाभ था.

नई उत्‍पाद श्रृंखला ने तकनीकी और व्‍यावसायिक प्रतिस्‍पर्धा में नए आयाम जोड़े हैं. बदलाव भी EMEA कंपनियों को नए उत्‍पाद की मार्केटिंग करते समय उनका ब्रांड नाम उपयोग करने की अनुमति देते हैं.

मिल की टीम और सिल्‍वानी जनवरी में प्रोजेक्‍ट के लिए चुने गए जब सभी EMEA साइट्स के प्रतिनिधियों और ऑस्‍ट्रेलिया, ब्राज़ील, अर्जेंटीना, रूस और पूर्वी यूरोप में UTCFS कंपनियों के मेहमानों ने उत्तरी मिलान में नए सेंटर ऑफ़ एक्‍सीलेंस में हुए उत्‍पाद लॉन्‍च में भाग लिया.


क्लीन एयर कंपनिज़ संस्थान ने UTC के आग और सुरक्षा कर्मचारी

पर्यावरणीय उत्पाद के फ़ोर्नी उत्पाद प्रबंधक, रिचार्ड होवन को इंस्टिट्यूट ऑफ़ क्लीन एयर कंपनिज़ (ICAC) के अध्यक्ष के लिए चुना गया था. यह संस्थान ऐसी कंपनियों का गैर-लाभकारी राष्ट्रीय संघ है, जो वायु प्रदुषण पर निगरानी और नियंत्रण रखने वाली प्रणालियाँ, स्टेशनरी स्रोतों के लिए उपकरण और सेवाएँ देता है.

मीटिंग में रिचार्ड को संघ और वायु प्रदुषण नियंत्रण/मापन उद्यौग के प्रति उसके महत्वपूर्ण योगदान के लिए ICAC के स्पेश्यल अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया.


प्रगतिशील और नए उत्तर प्राप्त करना

हर कोई जलवायु में परिवर्तन के बारे में बात करता है. बिल सीसन और कैली स्पीक्स इसके बारे में कुछ करने के लिए नवीनतम तरीके ढूँढ रहे हैं.

भवनों को डिज़ाइन और निर्माण कैसे किया जा सकता है कि वे बाहरी पॉवर ग्रिड से ऊर्जा का उपयोग न करें, कार्बन के प्रति उदासीन हों, और उन्हें उचित बाज़ार मूल्यों पर बनाया और संचालित किया जा सके, यह निर्धारित करने के लिए ये दोनों UTC के उच्च महत्व वाले भवन प्रोजेक्ट में ऊर्जा दक्षता पर कार्य करते हैं.

UTC, भवन सामग्री में पेरिस के एक विश्व अग्रणी, वर्ल्ड बिज़नेस काउन्सिल फ़ॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट (WBCSD) के तत्वाधान में प्रोजेक्ट पर कार्य करने वाले कंपनियों के एक समूह लाफ़ार्ज ग्रुप का भागीदार है.

युनाइटेड टेक्नॉलोजिस रिसर्च सेंटर के WBCSD प्रोग्राम कार्यालय में अनुसंधान निदेशक बिल कहते हैं कि “बहुत बड़े स्तर पर हरे भवन ऊर्जा की खपत और उत्सर्जन समस्याओं को ठीक करने में मदद करती हैं.”

वह कहता है, “समय सबसे बड़ी समस्या है.” “तेल के पहले ट्रिलियन बैरल का उपयोग करने में हमें 125 वर्ष लग जाते हैं. एक बड़ी तेल कंपनी के विज्ञापन के बारे में बताते हुए वह आगे कहता है कि हम 30 वर्षों में अगले ट्रिलियन का उपयोग करेंगे. “भवन विश्व की ऊर्जा माँग के एक तिहाई का प्रतिनिधित्व करते हैं. 20 वर्षों में यह संख्या 50 प्रतिशत के आस-पास होगी.”

कैली जो कि UTC पॉवर में है, कहती है कि “शून्य ऊर्जा खपत करने वाले भवन के बारे में सोचना असाधारण लगता है, किंतु UTC के ऊर्जा संतुलन मॉडल्स ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि 23 प्रतिशत व्यावसायिक भवनों के लिए अब तकनीक शून्य ऊर्जा के लक्ष्य तक पहुँच रही है.

वह कहती है कि “हमें जिस स्थान पर होना चाहिए, उसे प्राप्त करने के लिए हमें जिम्मेदारी-परिवर्तन जैसे कुछ ‘विवादास्पद मुद्दों’ से उभरना होगा, जो भवन डिज़ाइन और निर्माण की दुनिया में निरंतर आते रहते हैं.” “कॉन्ट्रेक्टर्स कहते हैं कि वे कर सकते हैं, किंतु डेवलपर्स पूछते ही नहीं हैं. डेवलपर्स कहते हैं कि वे पूछेंगे, किंतु निवेशक उतना भुगतान नहीं करेंगे. निवेशक कहते हैं कि वे पैसा देंगे, किंतु कोई माँग ही नहीं होती. और अधिकारी कहते हैं कि उनके पास कोई विकल्प नहीं होता.

भवन स्टैकहोल्डर के चक्र —डेवलपर्स, कॉन्ट्रैक्टर्स, निवेशक और अधिकारी — को यह भरोसा दिलाने की आवश्यकता है कि हरे भवन उन्हें लाग देंगे.”

भवन प्रोजेक्ट में ऊर्जा दक्षता के कार्य क्षेत्र में निर्माण से लेकर विध्वंस तक संरचना का पूरा जीवन चक्र आता है. इसका मुख्य ध्यान ब्राज़ील, चीन, यूरोप, जापान, भारत और युनाइटेड स्टेट्स पर होगा.

प्रोजेक्ट तीन चरणों में है. बिल कहता है कि “पहला चरण मौजूदा हरे भवनों की प्रणालियों को पहचानना है." "दूसरा चरण वर्तमान और भावी अवसरों के विस्तार का पता लगाएगा और हम अंतत: उन अवसरों को महसूस करने के लिए कार्य करना प्रारंभ करेंगे.”

कैली और बिल के कार्य का समय कार्यालय के घंटों से भी अधिक होता है.

कैली अपनी दो वर्ष की जुड़वा बेटियों को यह बताना चाहती है कि एक माँ दुनिया के कुछ अच्छा करने के साथ-साथ कॉर्पोरेट कॅरियर में संतुलन रख सकती है, जबिक चार बच्चों का पिता बिल अपने एक बेटे के पृथ्वी पर ओज़ोन ख़तरे से संबंधित कला कार्य को गर्व से साझा करता है.

और वे UTC के लिए बड़े अनुभानों को भी देखते हैं. बिल कहता है कि “हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जब हम भवन बनाने के लिए नए तरीके बनाते हैं, तब हम UTC की प्रगति के लिए भी नए तरीके बना रहे होते हैं.”