एम्प्लाई स्कॉलर प्रोग्राम द्वारा बैचलर्स डिग्री तक पहुँच आसान हुई
स्कॉट टुले 2007 में हैमिल्टन संडस्ट्रैंड में शामिल हुए, उस समय कंपनी को प्रिसिज़न इंजिन कंट्रोल कॉर्प का अधिग्रहण किया था. (PECC) उन्हें तुरंत मालूम हुआ कि हैमिल्टन संडस्ट्रैंड के कर्मचारी होने के नाते उन्हें बिना किसी ख़र्च के बैचलर डिग्री प्राप्त करने की अनुमति मिल जाएगी.
हैमिल्टन संडस्ट्रैंड में शामिल होने के बाद से, स्कॉट ने UTC के एम्प्लाई स्कॉलर प्रोग्राम (इएसपी) का पूरा लाभ उठाया है, जो पूरी ट्यूशन, पुस्तकें और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों की फ़ीस का भुगतान करता है, इसमें पढ़ाई के लिए भुगतान के साथ छुट्टी देना और स्नातक पूरा करने पर पुरस्कार शामिल है.
वर्तमान में सेन डियागो, कालिफ़-स्थित पीईसीसी में जनरल अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत स्कॉट ने कहा कि "मेरा यह विचार है कि यदि मुझे UTC में तरक्की करनी है, तो उससे मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठाना आवश्यक है". "मुझे पूरा विश्वास है कि अगर UTC अपने कर्मचारियों को इन प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों का लाभ उठाने का मौका देने के लिए वक्त निकाल रहा है, तो ये पाठ्यक्रम महत्वपूर्ण अवश्य होंगे ."
स्कॉट के लिए, डिग्री प्राप्त करना इसलिए विशेष रूप से आवश्यक है क्योंकि सर्बांस-ऑक्सली और एसीई में कार्पोरेट प्रशिक्षक बनने के उनके अंतिम लक्ष्य को प्राप्त करने में इससे मदद मिलेगी.
"मैं तैयार था और 1 अप्रैल, 2007 का इंतज़ार कर रहा था, क्योंकि उस दिन से मेरी कक्षाएँ शुरु होने वाली थीं और कक्षाओं के लिए रजिस्टर करने हेतु औपचारिक रूप से बस शुरूआत ही करनी थी," स्कॉट ने बताया.
स्कॉट अभी एकाउंटिंग में बैचलर डिग्री की शुरूआत कर रहे हैं और आज तक वे नौ कक्षाओं में मौजूद रह चुके हैं. उन्होंने नवंबर 2009 तक अपनी डिग्री पूर्ण कर लेने की योजना बनाई है.
स्कॉट UTC के शिक्षण एवं विकास विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों का लाभ भी उठा रहे हैं.
विंडसर लॉक्स, कॉन में फ़ाइनेन्शियल एजुकेशन प्रोग्राम (FEP) में भाग लेने के अलावा वे फ़ारमिंगटन कॉन में लीडरशिप सेंटरपर दो प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में पहले ही भाग ले चुके हैं. अक्टूबर 2007 में. स्कॉट ने UTCNow पर पोस्ट किए गए वीकली लर्निंग पोर्टल पढ़कर इन पाठ्यक्रमों के बारे में जाना.
हैमिल्टन संडस्ट्रैंड ने फ़रवरी 2007 में PECC प्राप्त की थी. PECC औद्योगिक और मरीन इंजन नियंत्रण और सेवाओं की प्रमुख डिजाइनकर्ता और उत्पादनकर्ता है. अधिग्रहण से पहले, स्कॉट PECC के कर्मचारी थे, हालाँकि, वे अधिग्रहण के परिणामस्वरूप हैमिल्टन संडस्ट्रैंड के कर्मचारी बने.
ओटिस यूनिवर्सिटी 1,000-ग्रेज्युएट्स की उपलब्धि पाकर शीर्ष पर
सन् 1990 से, दुनिया भर में 1,000 से भी अधिक ओटिस के कर्मचारी ओटिस यूनिवर्सिटी के अनुभव से लाभान्वित हो चुके हैं, जिससे उन्हें कंपनी की निरंतर सफलता के लिए भविष्य के नेताओं के रूप में अपना विकास करने में मदद मिली है.
"ओटिस यूनिवर्सिटी ने कंपनी की वैश्विक व्यवसाय रणनीतियों और नेतृत्व के लिए दुनिया भर से उच्च-क्षमतावान कर्मचारियों को सामने लाता है. यह ओटिस के वरिष्ठ प्रबंधन के साथ खुली औपचारिक चर्चा और विचारों के आदान-प्रदान की सुविधा देकर उनसे प्रत्यक्ष पहुँच भी उपलब्ध कराता है. पॉल एम. थॉमसन, उपाध्यक्ष, मानव संसाधन ने कहा कि "ओटिस यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए चुने गए कर्मचारियों को मिले आमंत्रण को सम्मान के रूप में देखा जाता है".
हर वर्ष लगभग 100 उच्च-क्षमतावान कर्मचारी ओटिस यूनिवर्सिटी में भाग लेते हैं. भाग लेने वालों को "ट्रैक्स" नामक एडवांस स्टडी द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले पाँच पाठ्यक्रम में से किसी एक समूह में रखा जाता है : विक्रय, फ़ील्ड, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और लॉजिस्टिक्स, इंजीनियरिंग और सन् 2007 में शामिल किया गया, प्रमुख प्रोजेक्ट प्रबंधन. कंपनी के रणनीतिक निर्देशन में बदलाव होते ही, ओटिस यूनिवर्सिटी का ध्यान उसी ओर चला जाता है. पाठ्यक्रम की सामग्री को कार्यकारी वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा निर्धारित किया जाता है और लाइन मैनेजर्स द्वारा पढ़ाया जाता है. कंपनी की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए जाने वाले व्यवसाय पर केंद्रित प्रोजेक्ट्स को वास्तविक-दुनिया का अनुभव प्रदान करते हुए, जॉबसाइट लर्निंग के साथ जोड़ा जाता है.
"ओटिस यूनिवर्सिटी इस बात से अवगत कराती है कि हमें दिन-प्रतिदिन अपने व्यवसाय को कैसे बेहतर बनाना है," यह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीति, व्यवसाय विकास एवं संचार और ओटिस यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ़ सेल्स के प्रमुख सेंडी डायेल ने बताया. "ये ग्रेज्युएट्स परिवर्तन लाने में सहायक होते हैं, जो कि अपनी सीखी हुई बातों का लाभ उठाते हैं और अपने प्रतिदिन के कार्य में उसे लागू करते हैं."
एसोसिएट्स को शिक्षा के दौरान पाठ्यक्रम में निरंतर एक बात बताई जाती है, जिसे ओटिस प्रेसिडेंट एरि बाउसबिब तीन "परम तत्व" कहते हैं, जो सुरक्षा, व्यवसाय संबंधी आचार संहिता और आंतरिक नियंत्रणों के प्रति निष्ठा के ओटिस के प्रमुख मूल्य हैं.
हर ओटिस यूनिवर्सिटी प्रोग्राम में एक से दो सप्ताह वाले तीन गहन शिक्षण सत्र या आठ माह की अवधि में संचालित "वेव्स" शामिल होते हैं. पहला लर्निंग वेव फ़ारमिंगटन, कॉन. में ओटिस वर्ल्ड हेडक्वार्टर्स में होता है, जहाँ प्रतिभागी एरि बाउसबिब और अन्य वरिष्ठ एक्जिक्यूटिव्स से मुलाकात करते हैं. अगले दो वेव्स - एक एशिया में और दूसरा यूरोप में - प्रतिभागियों को इन ख़ास बाज़ारों में ओटिस के व्यवसाय और ग्राहकों से परिचय कराया जाता है. इन तीन वेव्स के बीच, प्रतिभागी उच्च-प्रभाव वाले, वास्तविक-दुनिया के समूह प्रोजेक्ट्स पर एक टीम के रूप में कार्य करते हैं. उदाहरण के लिए, संभव है कि ये टीमें शोर में कमी, इंजीनियरिंग प्रोसेस, विक्रय अनुबंधों, ग्राहक संतुष्टि या योजनाबद्ध संसाधन से जुड़े मुद्दों से निपट रही हों. ओटिस यूनिवर्सिटी के प्रतिभागियों से प्रोग्राम में भाग लेने के दौरान अपने नियमित कार्य से जुड़े दायित्वों का निर्वाह करने की अपेक्षा भी की जाती है.
ओटिस ब्राज़ील के ओटिस यूनिवर्सिटी से सन् 2007 के ग्रेज्युएट मारकोस गोम्स ने अपने उत्पाद इंजीनियरिंग सुपरवाइज़री कार्य के साथ-साथ ओटिस यूनिवर्सिटी में भाग लेने के दौरान ब्राज़ील में ACE को-ऑर्डिनेटर के रूप में अपनी भूमिका निभाई.
"गोम्स ने कहा कि "भले ही मैं तीन 'नौकरियाँ' करने का करिश्मा कर रहा था, किंतु यह मेरे जीवन के श्रेष्ठ अनुभवों में से एक था". "यह एक सपने जैसा था. मैंनें बहुत चीज़ें सीखीं, बहुमूल्य व्यावसायिक संबंध बनाए और ओटिस को अनेक भिन्न-भिन्न परिप्रेक्ष्यों में देखा."
प्रोग्राम का प्रमुख तत्व यह है कि ओटिस यूनिवर्सिटी के समापन पर एसोसिएट्स एक ट्रेड शो फॉर्मेट में अपने व्यवसाय-केंद्रित प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन करते हैं. वरिष्ठ प्रबंधन और अन्य लोग प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन करते हैं और दुनिया भर के ओटिस ऑपरेशन्स में पायलट प्रोजेक्ट्स के लिए स्पॉन्सरशिप उपलब्ध कराते हैं.
"ओटिस यूनिवर्सिटी ग्रेज्युएट्स ने नए कौशल और ज्ञान अर्जित किए हैं, जिससे व्यवसाय के बारे में वे और ऊर्जावान बन गए हैं तथा उन्होंने अपने कैरियर में जीवन भर के लिए स्थायी व्यावसायिक संबंधों का नेटवर्क बनाया," ग्लोबल लीडरशिप एंड डेवलपमेंट के निदेशक, जोए बुडा ने कहा. "यदि पिछले इतिहास को देखें, तो अधिकांश ग्रेज्युएट्स बढ़े हुए महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व की नेतृत्व की भूमिकाओं को अपनाकर वर्षों तक ओटिस में कार्यरत रहे हैं."
UTCFS के विश्लेषक के अनुसार एम्प्लाई स्कॉलर प्रोग्राम में अनंत अवसर हैं
किड्डे फ़ेनवाल के सीनियर प्रोडक्ट एंड प्रोसेस क्वालिटी एनालिस्ट, एरास्मस एक्वा ने UTC के एम्प्लाई स्कॉलर प्रोग्राम (ESP) के माध्यम से सितंबर 2007 में क्लार्क यूनिवर्सिटी में, एमबीए की अपनी तीसरी मास्टर्स डिग्री का पाठ्यक्रम आरंभ किया. टेम्परेचर और गैस इग्निशन कंट्रोल्स का उत्पादन करने वाला, एक अग्रणी फ़ायर प्रोटेक्शन उत्पादक, किड्डे फ़ेनवाल, ऐशलैंड, मैसाच्युएट्स में स्थित UTC का अग्नि और सुरक्षा का विभाग है.
वर्तमान में एरास्मस के पास वोर्सेस्टर पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट से मैन्युफ़ैक्चरिंग इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ़ साइंस और बोस्टन मैसाच्युएट्स में नॉर्थेस्टर्न यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में मास्टर ऑफ साइंस सहित, दो मास्टर्स डिग्रियाँ हैं. उन्होंने कुमासी, घाना, अपने देश में यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नॉलाजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ़ साइंस की डिग्री भी प्राप्त की है.
"मेरे करियर की प्रगति के आधार के रूप में योगदान देने वाली ये शैक्षिक उपलब्धियाँ, किड्डे फ़ेनवाल द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले अवसरों और UTC एम्प्लाई स्कॉलर प्रोग्राम के आगमन से इस प्रोग्राम के विस्तार के बिना संभव नहीं हो सकती थीं," एरास्मस कहते हैं. "आज, मैं अपने करियर को बेहतर आकार देने वाले निर्णय को लिए जाने पर और उज्जवल भविष्य के लिए अपनी नैसर्गिक क्षमता विकसित करने करके स्वयं को मिलने वाले अवसर हेतु पेशेवर रूप से संतुष्ट हूँ."
एरास्मस का विश्वास है कि उनकी शिक्षा ने उन्हें अपने करियर में बढ़ती हुई ज़िम्मेदार भूमिकाओं को निभाने के लिए सक्षम बनाया है . किड्डे फ़ेनवाल में प्रोसेस इंजीनियरिंग इन्टर्न के रूप में उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत की थी और ग्रेजुएशन के दो वर्ष के बाद, सीनियर प्रोसेस इंजीनियर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया. तब उन्होंने अपनी वर्तमान भूमिका में प्रगति की, जहाँ वे चीन टेम्परेचर कंट्रोल्स संसाधन प्रोजेक्ट के लिए सप्लायर क्वालिटी इंजीनियरिंग सपोर्ट देने के लिए जि़म्मेव ार हैं.
"UTC में कैरियर पर ध्यान देने वाले लोगों के लिए अनंत संभावनाएँ हैं," एरास्मस ने कहा. "अवसर अनंत हैं, ऐसे विविध सांस्कृतिक परिवेश में सफलता का समर्थन अत्यधिक जबरदस्त है और इन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि परिश्रमी कर्मचारियों के लिए करियर में संतुष्टि की गारंटी है."
ओटिस चार फ़ेलोज़ का सम्मान करता है
ओटिस वर्ल्डवाइड इंजीनियरिंग ने चार नए फ़ेलोज़ को नामांकित किया है, जो ओटिस और युनाइटेड टेक्नोलॉजीज़ में तकनीकी गुणवत्ता और नेतृत्व को और सशक्त बनाएँगे.
हाल ही में नामांकित फ़ेलोज़ का, उनकी विशेषज्ञता के क्षेत्र और संगठन सहित विवरण इस प्रकार है: लू बिएली, संहिता और मानक, वर्ल्डवाइड इंजीनियरिंग; टेरिज़ा क्रिस्टी, वितरण, ओटिस इंजीनियरिंग सेंटर-फ़ॉर्मिंग्टन (ओईसी-एफ); एंथनी कूनी, सुरक्षा और शासन, ओईसी-एफ़; और रिचर्ड होलोवेल, यांत्रिक प्रणाली, एनएसएए सिस्टम इंटीग्रेशन टीम (एसआईटी).
वर्ल्डवाइड इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष टॉम सैक्स ने कहा कि “ये नियुक्तियाँ उनकी शानदार तकनीकी नेतृत्व और विशेषज्ञता की पहचान हैं.” “मुझे विश्वास है कि मौजूदा चार ओटिस फ़ेलोज़ के जैसे ही वे ओटिस को तकनीकी रूप से अग्रणी बनाए रखने में अमूल्य योगदान देंगे.”
एक फ़ेलो के रूप में नियुक्त होने के लिए, किसी इंजीनियर को इन महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करना आवश्यक है. इनमें ओटिस के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट और पेटेंट और प्रकाशन की निश्चित संख्या में योगदान, एलिवेटर उद्योग या अपने क्षेत्र का लंबा अनुभव, विशेष पुरस्कार और ओटिस के बाहर प्रभावशाली पेशेवर प्रतिष्ठा शामिल है.
नए फ़ेलोज़ के साथ बिएली ने संहिता और मानक की विश्वव्यापी कार्यनीति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है. उन्होंने Gen2™ एलिवेटर की विश्वव्यापी संहिता के अनुमोदन के लिए कार्यनीति और कार्यान्वयन योजना का विकास किया है. बिएली ने कनाडा के विटवाटर्सरान विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि और कनाडा के मैकमास्टर विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिज़ाइन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की.
प्रेषण तकनीकी में विशेषज्ञ के रूप में, क्रिस्टी ने सिस्टम विकास और विक्रय इंजीनियरिंग के लिए प्रदर्शन मैट्रिक्स और उपकरण प्रेषित करते हुए, Compass™ गंतव्य प्रविष्टि के विकास का समर्थन किया. वे मुख्य ग्राहकों और एलीवेटर परामर्शकों के लिए संपूर्ण विश्व में प्राथमिक तकनीकी इंटरफ़ेस के रूप में भी कार्य करती हैं. क्रिस्टी ने वेलेस्ली कॉलेज से गणित में स्नातक उपाधि, बैब्सन कॉलेज से एमबीए और केंद्रीय कनेक्टीकट स्टेट विश्वविद्यालय से गणित/सांख्यिकी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है.
सेफ़्टी और गर्वनर्स में विशेषज्ञ, कूनी ने वैश्विक आधार पर सुरक्षाओं, गर्वनरर्स और बफ़र्स की डिज़ाइन, उनके विकास और प्रमाणन पर विस्तृत रूप से कार्य किया. वे 31 पेटेंट्स और 28 अविष्कार प्रकाशन के अधिकारी हैं.
सफलता के लिए इनरोड्स पथ उपयोग करना
फ़्रेड जोनसन का व्यवहार रिपोर्टर क्लार्क केंट के समान कोमल, सभ्य है.
किंतु फ़्रेड में सुपरमेन की शक्ति और दृढ़ता जैसे कुछ गुण भी हैं -- न केवल किसी भूतपूर्व चुस्त फ़ुटबाल खिलाड़ी की शारीरिक मजबूती, बल्कि पेशेवर वचनबद्धताओं और वफ़ादारियों की क्षमता भी है.
फ़्रेड अपने कैरियर की अधिकांश सफलता का श्रेय इनरोड्स संगठन और यूटीसी के बीच की लंबी साझेदारी को देते हैं. वे सिकोर्स्की के इनरोड्स प्रोग्राम में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों में से एक थे.
उन्होंने नॉरवाक, कनेक्टीकट के पब्लिक स्कूलों से ग्रैजुएशन और रुटगर्स विश्वविद्यालय से मैट्रीक्युलेशन के बीच 1989 की ग्रीष्म में प्रशिक्षण प्रारंभ किया. फ़्रेड इसका “संशोधित को-ऑप” शिक्षा के रूप में वर्णन करते हैं और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में एकाग्रता के साथ, उनके द्वारा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक उपाधि प्राप्त करने तक यह जारी रहा.
फ़्रेड कहते हैं कि “इनरोड्स ने मुझे वास्तविक विश्व की वे योग्यताएँ दी हैं जिन्हें मेरे कॉलेज के साथियों ने प्राप्त नहीं किया". "मेरे ग्रैजुएशन के समय में ही मैं उनसे बहुत आगे था. इनरोड्स ने मुझे वह अनुभव दिया जिसे मैं कभी पाठ्यपुस्तक में प्राप्त नहीं कर सकता था.”
यूटीसी एम्प्लॉई स्कोलर प्रोग्राम का उपयोग करके, फ़्रेड नेविश्वविद्यालय ब्रिजपोर्ट से तकनीकी प्रबंधन में एम.एस (और 3.99 जीपीए) से अपनी शिक्षा को सशक्त बनाया है. फ़्रेड कहते हैं,“यदि आप सभी मूलभूत सिद्धांतों और डिज़ाइन पर प्रभाव डालना चाहते हैं, तो आपको न केवल अपने कॉर्पोरेशन के प्रति, बल्कि स्वंय के प्रति भी वचनबद्ध होना होगा.”
फ़्रेड अपनी इनरोड्स साझेदारी और ईएसपी के लिए यूटीसी के साथ-साथ अवसर और उत्तरदायित्व के प्रति कॉर्पोरेशन की वचनबद्धता के आभारी हैं.
प्रोपल्शन में फ़्रेड के असाइनमेंट्स ने उन्हें प्रैट एंड व्हिटनी और हैमिल्टन संड्स्ट्रैंड पर इंजीनियर्स के साथ कार्य में शामिल रखा. सिर्कोस्की में उसने प्रदर्शन और नवीनता के लिए प्रतिबद्धता स्थापित की. फ़्रेड कहते हैं,“इंजीनियर्स होने के नाते हम प्रतिदिन नई समस्याओं का सामना करते हैं”, “समस्याओं का सामना करना और उत्पादों को बेहतर बनाना ही हमारा कार्य है.”
उनका और उनकी पत्नी मार्टा का, जो स्वयं भी सिर्कोस्की इंजीनियर हैं, दो वर्ष पूर्व विवाह हुआ और उनका एक पुत्र, डैरन है, जिसका जन्म इस बसंत के बाद हुआ. क्या एक और इंजीनियर तैयार हो रहा है? हो सकता है, किंतु फ़्रेड और मार्टा को उसके कैरियर विकल्पों के मार्गदर्शन की कम चिंता है बजाय इसके कि वह उनके जैसे ही सुदृढ़ मूल्यों के साथ बढ़ा हो.
डेव प्राइस ने फ़ायर एंड एक्स्प्लोज़न इंजीनियरिंग में विशिष्ट योग्यता के साथ डिप्लोमा प्राप्त किया है
बच्चों के उत्पादों के डेव प्राइस ने यूके के लीड्स विश्वविद्यालय से फ़ायर एंड एक्स्प्लोज़न इंजीनियरिंग में विशिष्ट योग्यता के साथ स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया. डेव बच्चों के उत्पादों के किडी एक्स्प्लोज़न प्रोटेक्शन सिस्टम्स विभाग के यूके और निर्यात के क्षेत्रीय विक्रय/डिज़ाइन प्रबंधक हैं.
जिस कार्यक्रम को डेव ने अंशकालिक रूप से चार वर्ष में पूर्ण किया, उसमें फ़ायर डायनैमिक्स और मॉडलिंग, अग्नि सुरक्षा और कानून, अग्नि सुरक्षा की अर्थव्यवस्था, अग्नि सुरक्षा प्रबंधन, जोख़िम मूल्यांकन और विस्फोट के पूर्वानुमान एवं कमी पर चार मॉड्यूल सम्मिलित थे.
एम्प्लॉई स्कॉलर प्रोग्राम अवसर, समृद्धता प्रदान करता है
यू्एसए टूडे द्वारा कराए गए हाल के मतदान के अनुसार, सत्तर प्रतिशत व्यस्क कहते हैं कि “धन प्राप्त करना” स्कूल वापस जाने की बड़ी चुनौतियों में से एक है.
यूटीसी के एम्प्लॉई स्कॉलर प्रोग्राम की मदद के कारण, स्टैन हार्ले या कीथ बाग्ले के लिए ट्यूशन चिंता का विषय नहीं थी.
प्रैट एंड व्हिटनी के ईस्ट हार्टफ़ोर्ड, कनेक्टीकट, संयंत्र में आरसीएस इंजीनियर, स्टैन हार्ले ने हाल ही में दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के द्वारा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की.
स्टैन ने कहा कि, “मैं एम्प्लॉई स्कॉलर प्रोग्राम का बहुत बड़ा प्रशंसक हूँ”.
“इतना ही नहीं, मैंने इस प्रकार का पुरस्कार देने वाले किसी भी अन्य प्रोग्राम के बारे में कभी नहीं सुना, और न ही उपाधि के प्राप्त होने पर किसी पुरस्कार [यूटीसी स्टॉक] के बारे में.” स्टैन ने अपनी स्नातकोत्तर उपाधि पर कार्य करना यू.एस.
एयर फ़ोर्स के लिए कार्य करते समय ही प्रारंभ कर दिया था और इसे प्रैट एंड व्हिटनी के लिए कार्य करते समय पूर्ण किया. उन्होंने अपनी उपाधि अलाबामा विश्वविद्यालय से टेप किए गए ऐसे व्याख्यानों द्वारा प्राप्त की, जिसके लिए साधारण उपाधि की तुलना में अधिक स्व-अनुशासन और परिश्रम की आवश्यकता होती है.
स्टैन ने कहा कि,“चूँकि मैं जो भी कार्य करता हूँ उसमें से अधिकांश इलेक्ट्रिकल प्रकृति का है, इसलिए मैं आशा करता हूँ कि यह मेरे क्रेडेंशियल्स बनाने[और] मेरे द्वारा किए गए कार्यों को समझने में मेरी मदद करेगा”.
उन्होंने आगे कहा कि, “यूटीसी में कॅरियर के इतने शानदार अवसर थे कि उन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता था”. स्टैन 17 वर्ष की लोक सेवा के बाद, प्रैट एंड व्हिटनी में अक्टूबर 2004 से कार्य कर रहे हैं.
स्टैन ने कहा,“मैं सोचता हूँ कि एम्प्लॉई स्कॉलर प्रोग्राम इस प्रकार के प्रोग्राम्स में सर्वश्रेष्ठ है”. एमएसईई पूर्ण करने के बाद, स्टैन ने इस बार कनेक्टीकट विश्वविद्यालय से पदार्थ विज्ञान में अपना स्नातकोत्तर का दूसरा कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया है.
कीथ बाग्ले ने बोस्टन विश्वविद्यालय से निर्माण इंजीनियरिंग में अपनी स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के लिए एम्प्लॉई स्कॉलर प्रोग्राम का लाभ लिया.
कीथ ने कहा कि,“मुझे आशा थी कि यह उपाधि मेरे कार्य में अधिक सहायता करेगी और इस अनुमान में मैं इससे अधिक सही नहीं हो सकता था”.
जून 2004 में निर्माण इंजीनियरिंग विकास कार्यक्रम से प्रारंभ करते हुए, कीथ ने तीन वर्ष तक प्रैट एंड व्हिटनी के केंद्र दक्षिणी बर्विक भाग में निर्माण इंजीनियर के रूप में कार्य किया.
कीथ ने कहा कि इस उपाधि ने उसे प्रैट एंड व्हिटनी उत्पादों से संबद्ध आपूर्ति श्रृंखला का अधिक संपूर्ण और व्यापक दृष्टिकोण प्रदान किया और इससे वह एकाधिक दृष्टिकोणों से अपने कार्य में दक्षता प्राप्त कर सका.
स्टैन के समान, कीथ एम्प्लॉई स्कॉलर प्रोग्राम के इतने बड़े प्रशंसक हैं कि वे हाल ही में कारनेगी मेलॉन विश्वविद्यालय से एम.बी.ए करने के लिए विद्यालय में लौटे. कीथ ने कहा कि,“मैं सोचता हूँ कि एम्प्लॉई स्कॉलर प्रोग्राम अपने कर्मचारियों को उपाधियाँ जारी रखने और प्राप्त करने के अवसर प्रदान करता है जो [शायद] कंपनी के समर्थन के बिना अप्राप्य हो”.
