الْعَرَبيّة   中文   čeština   deutsch   english   español   français   हिन्दी   italiano   日本語   한국어   nederlands   norsk   polski   português   русский язык   svenska   ราชอาณาจักรไทย
प्रदर्शन

कैरियर कर्मचारी को Theoret-Curley सेवा प्रशि‍क्षण अवार्ड मिला

विलियम जोसेफ़ अपने 40 साला करियर में अनेक स्थानों पर रहे हैं, उन्होंने सर्दियों में ठंडी छतों से लेकर गर्मियों में तपती गर्म छतों तक के नीचे काम किया है. इस तरह मार्च 2007 में, वे मेम्फ़िस, टेनेसी पहुँचे, जहाँ उन्हें कैरियर का Theoret-Curley सेवा प्रशि‍क्षण अवार्ड मिला.

कैरियर नॉर्थईस्ट डिस्ट्रीब्यूशन के निदेशक, पेटे ग्रिलो कहते हैं, "इस प्रति‍ष्ठित पुरस्कार के लिए बिल को चुने जाने पर मैं बहुत खुश हूँ." "वह वास्तव में इस पुरस्कार का हक़दार था क्योंकि उसमें हमारे उन सेवा तकनीशियनों को सिखाने और उनके स्‍तर को बनाने के लि‍ए एक अदम्‍य उत्साह था, जो कैरियर उत्पादों के हमारे ग्राहकों की संतुष्टि से सीधे जुड़े थे."

Theoret-Curley सेवा प्रशि‍क्षण अवार्ड सबसे बड़ा सम्मान है जो उस व्यक्ति को दिया जाता है जो तकनीकी प्रशिक्षण में लंबे समय के लिए असाधारण ज़िम्मेदारी नि‍भाता है. पुरस्कार का नाम दो बहुत ही अच्छे कैरियर प्रशिक्षकों रिचर्ड मोस थ्योरेट और जेम्स पी. कर्ली के नाम पर पड़ा. पुरस्कार की स्थापना 1989 में रिचर्ड की मृत्यु के बाद हुई थी, जबकि जेम्स का अंतिम नाम पुरस्कार में 2005 में उसकी सेवानिवृत्ति पर जुड़ा. कैरियर के साथ जेम्स ने अपने करि‍यर के 35 साल गुज़ारे और अपने प्रशिक्षित तकनीशियनों पर उन्‍होंने एक दीर्घकालीन प्रभाव छोड़ा.

"मैंने अपने सामने आने वाले विजेताओं को हमेशा सराहा है, पर मैंने कभी अपने यहाँ होने की कल्पना नहीं की थी," बिल ने कहा. "यह किसी सेवा प्रशिक्षक के लिए संभवत: सबसे अच्छा पुरस्कार है. पिछले विजेताओं से तुलना करना एक सम्मान की बात है और वास्तव में ख़ुशी की बात यह थी कि मेरी पत्नी एन भी मेरे साथ मंच पर थी. वह सच में एक यादगार दिन था."

बिल ने अपना करियर 1966 में फ़ेयर लॉनर, न्यू जर्सी में रीनर सर्विसेस में युवा तकनीशियन के रूप में शुरू किया था. हीटिंग और कूलिंग सिस्टम की सर्विसिंग में पूरी दक्षता हासिल करने के बाद, उसने स्टेटवाइड HVAC के स्वामी और संचालक के रूप में एक उपक्रम शुरू किया. इस यात्रा में अगले कदम के रूप में उसने जानी-मानी कैरियर उपकरण वितरण और इंजीनियरिंग कंपनी, मोंटगुमरी इंजीनियरिंग की फ़र्म में सर्विस मैनेजर का काम संभाला. 1990 के दशक के अंत में कार्लटन-स्टुअर्ट कार्पोरेशन को फिर से ख़रीद लिया गया और वह कैरियर सेल्स एंड डिस्ट्रीब्यूशन, उत्तरपूर्व क्षेत्र की एक हिस्सा बन गई.

मोंटगुमरी में रहने के दौरान, बिल को ऐसा लगा कि वह प्रशिक्षण देने के लिए बना है, और उसने तकनीशियनों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया, तब से वह अपने समर्पण, विशेषज्ञता और लगन के लिए पुरस्कारों पर पुरस्‍कार लि‍ए जा रहा है.


ओटिस स्लोवेनिया के लिए ऐतिहासिक बिक्री

गत सितंबर एक दिन, ओटिस स्लोवेनिया के डेवोर ओक्रोज़्निक एक वित्तीय व्यापार प्रका‍शन पढ़ रहे थे और उन्होंने एक नए हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के बारे में पढ़ा, जिसे स्लोवेनिया की राजधानी और सबसे बड़े शहर लूबलियाना में बनाए जाने की योजना थी.

नए उपकरणों की बिक्री और इंस्टॉलेशन के प्रबंधक, ओक्रोज़्निक कहते हैं, "नए बिल्डिंग प्रोजेक्ट के बारे में समाचारपत्रों और पत्रिकाओं में पढ़ते रहना मेरी एक आदत है."

इस रि‍हायशी कॉम्प्लेक्स की विस्तृत जानकारी कैपिटल पत्रिका के आलेख में दी गई थी और बताया गया था कि स्लोवेनिया के बड़े कॉन्ट्रेक्टरों में से एक वेग्राद की योजना इसे लूबलियाना में बनाने की है. ओक्रोज़्निक अगली बार जब वेलेंजे के निकट थे जो कि वेग्राद का मुख्यालय है, तो उन्होंने वेग्राद के क्रय विभाग के प्रमुख जेंको मोह और वास्तुकला विभाग के प्रमुख रॉक पोल्स को सेल्स के लिए एक कॉल किया.

ओक्रोज़्निक ने कैपिटल के आलेख और मोह और पोल्स के साथ मीटिंग के आधार पर एक ख़रीद अभियान शुरू किया, जिससे ओटिस को सेलोव्स्की वोरी नामक रि‍हायशी कॉम्प्लेक्स में 40 Gen2® कम्फ़र्ट एलिवेटर्स की आपूर्ति और उसे लगाने का कॉन्ट्रेक्ट मिला. ओटिस स्लोवेनिया और उसके 25 कर्मचारियों के लिए 2.6 मिलियन डॉलर (1.8 मिलियन यूरो) का कॉन्ट्रेक्ट एक ऐतिहासिक जीत थी.

"ओक्रोज़्निक ने कहा कि "यह हमारी कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा कॉन्ट्रेक्ट है". "और सबसे ज़्यादा आश्चर्य की बात यूनिटों की संख्या है. 40 यूनिट का तात्पर्य स्लोवेनिया के वार्षिक एलिवेटर बाज़ार का लगभग 10 प्रतिशत है."

सेलोव्स्की वोरी प्रोजेक्ट में लूबरियाना के बिजनेस सेंटर के पास छह बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स बन रहे हैं. उनमें पाँच बिल्डिंग में Gen2 कम्फ़र्ट की छह यूनि‍ट लगेंगी और छठी बिल्डिंग में 10 यूनिट लगेंगी. हर एलिवेटर में 14 स्टॉप होंगे. इंस्टॉलेशन अक्टूबर 2008 में शुरू होने वाला है.

ओक्रोज़्निक द्वारा जो तथ्य ओटिस विन को बताए गए थे वे हैं Gen2 कम्फ़र्ट एलिवेटर का पर्यावरण संरक्षण का गुण, जो कि स्पैनिश ओटिस फ़ैक्टरी में बनाए गए हैं; ओटिस उत्पादों की गुणवत्ता; और ओटिस स्लोवेनिया इंस्टॉलेशन टीम की ख्याति.

"वेग्राद हमारी इंस्टॉलेशन टीम से बहुत ही संतुष्ट थी," ओक्रोज़्निक ने कहा. "वेग्राद को पता है कि हमारी टीम के साथ कोई समस्या या देरी नहीं होनी है. जब हम कार्यस्थल पर होते हैं, तो आपको ओटिस के बारे में कोई शिकायत सुनने को नहीं मिलती या उससे कोई समस्या नहीं होती . इस काम के लिए हमें चुने जाने का यही एक कारण था."

ओक्रोज़्निक ने कहा, ओटिस के उत्पादों की गुणवत्ता और Gen2 कम्फ़र्ट एलिवेटर के "पर्यावरण हितेषी" गुण अब भी वे मुद्दे थे जिनके बारे में वेग्राद कें ओटिस को कॉन्ट्रेक्ट देने के बारे में सोचा था.

ओटिस के फ़्लैट-बेल्ट तकनीक वाले Gen2 सिस्टम निरंतर बिना किसी शोर और रुकावट के चलते हैं तथा ये ऊर्जा भी बचाते हैं - किसी रि‍हायशी कॉम्प्लेक्स में एलिवेटर के संचालन में यही बातें महत्त्वपूर्ण होती हैं.

"Gen2 सिस्टम की ऊर्जा सक्षमता सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण मुद्दों में एक थी जिसकी वजह से लोग उसे ओटिस से ख़रीदने का निर्णय लेते थे क्योंकि स्लोवेनिया में बिजली दिन पर दिन मँहगी होती जा रही है," ओक्रोज़्निक ने कहा. "बाज़ार में ओटिस के एलिवेटर ही ऊर्जा की सबसे कम ख़पत वाले थे, इसलिए वेग्राद द्वारा Gen2 एलिवेटर्स को ख़रीद लेने का निर्णय करना संभवत: आसान काम था."

इंस्टॉलेशन के लिए ओटिस कम से कम मचान बनाएगी, जिससे इंस्टॉलेशन की लागत और समय में कमी आएगी. इंस्टॉलेशन की यही विधि जर्मनी और ऑस्ट्रिया के ओटिस प्रोजेक्ट में उपयोग की गई थी.

जब सलोव्स्की वोरी कॉम्प्लेक्स पूरे हो जाएँगे तो वे 37,200 वर्ग मीटर (400,000 वर्ग फ़ीट) के क्षेत्रफल में होंगे और उनमें 821 यूनिट होंगी, जिनका आकार 22 वर्ग मीटर से लेकर 130 वर्ग मीटर तक होगा.

ओक्रोज़्निक ने कहा, "यात्रा के दौरान जब मैं कार्यस्थल को देखता हूँ, तो मैं रुककर पता लगाता हूँ कि उसका निवेशक कौन है और उसका जनरल कॉन्ट्रेक्टर कौन है और तब हम अगले दिन उसको फ़ोन करते हैं. स्लोवेनिया 2 मिलियन लोगों का छोटा सा देश है और आपको ऐसा होना ही होगा यदि आप नं. 1 एलिवेटर कंपनी बनना चाहते हैं."


ग्लोबल सप्लाय चेन को मिली एक मिलियन घंटों की सुरक्षा की उपलब्धि

ग्लोबल सप्लाय चेन संगठन को हाल ही में उसके बिना समय गँवाए एक मिलियन घंटे काम करने पर पहचाना गया था. 6 मार्च के पुरस्कार समारोह में, आर्ट सौसी, उपाध्यक्ष, ग्लोबल सप्लाय चेन ने ग्लोबल EH&S की ओर से उपलब्धि को दर्शाने वाला सम्मान पत्र प्राप्त किया.

समारोह के दौरान, सौसी ने अपने कर्मचारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की.

सौसी ने कहा कि "यह हमारे संगठन के लिए एक महत्त्वपूर्ण पड़ाव है". "मैं यह पुरस्कार अपने सभी कर्मचारियों की ओर से स्वीकार करता हूँ जो न केवल पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा के सिद्धांतों को समझते हैं बल्कि उनका पालन भी करते हैं."

ACE के लिए प्रतिबद्धता के साथ जुड़े जोख़िम कम करने वाले शुरूआती कदम, जैसे बेहतरी की विभिन्न गतिविधियों के साथ सुधार की कार्रवाईयाँ और श्रम-संबधी दक्षता के मूल्यांकन की 100 प्रतिशत पूर्णता, उपलब्धि में योगदान देने वाला कारक थे.

स्टीव ज्यूर्स, EH&S प्रबंधक, ग्लोबल सप्लाय चेन, ने बताया कि जब से इस पड़ाव को हासिल कर लिया गया है, तब से 2 मिलियन घंटों के अगले लक्ष्य में लगभग 250,000 घंटे और जुड़ चुके हैं.


साठ वर्ष से काम पर… और आगे भी जारी

1946 में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के पहले, क्रय विशेषज्ञ, मार्ज केटोर्स्की को कंपनी के अधिप्राप्ति संगठन में टायपिस्ट के पद में रूचि का पता लगाने के लिए प्रैट एंड व्हिटनी के मानव संसाधन प्रतिनिधि के द्वारा बुलाया गया था.

उसके पिता और भाई के पहले से ही प्रैट एंड व्हिटनी में नियुक्त होने के कारण मार्ज के लिए कंपनी में शामिल होने का निर्णय आसान था. यह और आसान हो गया जब उसकी जुड़वा बहन कुछ ही समय बाद कंपनी से जुड़ी.

साठ वर्ष बाद भी मार्ज में अपनी जॉब और कंपनी के प्रति वही उत्साह है, जो पहले दिन था. साथ ही प्रैट एंड व्हिटनी के साथ कार्य करने की यह पारिवारिक परंपरा उसकी भतीजे जीन के साथ जारी रहती है, जो सतत सुधार संगठन में कार्य करता है.

प्रैट एंड व्हिटनी के साथ उसके कार्यकाल के बारे में बात करते समय मार्ज कहती है कि, “साठ वर्ष काफी लंबा समय है, किंतु जब आप बहुत अच्छे सह-कर्मियों और कंपनी के साथ हों तो ऐसा नहीं लगता.” “ऐसा कोई दिन नहीं था जब मुझे यहाँ पर काम करते हुए पछतावा हुआ हो. यह मेरे जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण भाग रहा है.”

इस दौरान, मार्ज की एक बहुत साधारण सोच रही, जिसे कई सह-कर्मियों को प्रशंसा के रूप में कोई प्रतिफल देने के पहले उसने उनसे साझा किया. “ऐसा तुरंत नहीं होता, परंतु यदि आप मेहनत से काम करते हैं, तो आपको सम्मान ज़रूर मिलेगा.”

हाल ही के एक समारोह में मार्ज के उल्लेखनीय कार्यों को याद करते हुए इस विचार को आदर्श के रूप में प्रस्तुत किया गया. कई कंपनियों के एक्ज़िक्युटिव जैसे प्रैट एंड व्हिटनी के अध्यक्ष स्टीव फ़िंगर और आपूर्ति प्रबंधन के उपाध्यक्ष, बेथ श्वार्ज़, दोनों ने 200 से अधिक लोगों की उपस्थिति में लोगों को संबोधित किया.

मार्ज के सुपरवाइज़र, व्यवस्थापकीय सेवाओं के प्रबंधक डेब अशमीद कहते हैं कि “मार्ज के साथ कार्य करना अद्भूत है.” “उसके पास न केवल असाधरण ज्ञान संपदा है, बल्कि इतने वर्षों के बाद भी वह निरंतर उसी समर्पित कार्य भावना के साथ कार्य करती है और वह निश्चित ही हमारे संगठन की एक धरोहर है.”

प्रैट एंड व्हिटनी के अध्यक्ष स्टीव फ़िंगर ने क्रय विशेषज्ञ, मार्ज केटोर्स्की को 60 वर्ष की उसकी सेवा के लिए पुरस्कार दिया.


ग्राहक ने सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए ओटिस नोर्डिक रिजन के मेकैनिक को यात्रा पुरस्कार दिया

ऐसा अक्सर नहीं होता कि ग्राहक किसी ओटिस कर्मचारी को सुरक्षा कार्यों को बढ़ावा देने के लिए यात्रा पुरस्कार प्रमाणपत्र दें, किंतु ओटिस नोर्डिक रिजन के इंस्टॉलेशन मेकैनिक गनर स्मेर्ड के साथ ऐसा ही हुआ.

ओस्लो, नोर्वे के बाहर नै अहुस चिकित्सालय, जहाँ पिछले वर्ष से बड़े स्तर पर विस्तार हो रहा है, वहाँ के सुरक्षा निरीक्षक, जॉन स्कार ने कहा कि “हमने इस प्रोजेक्ट की सुरक्षा पर सबसे अधिक ध्यान दिया.”

स्मेर्ड, जिसने छ: वर्षों तक ओटिस के लिए कार्य किया, वह कहता है कि “यह पुरस्कार मेरे लिए बहुत अहमियत रखता है. यह जानकर अच्छा लगा कि मेरे द्वारा सुरक्षा कार्यों पर ध्यान देने से मेरे सहकर्मियों को सुरक्षा में मदद मिलती है और हमारे ग्राहकों ने इसकी प्रशंसा की. निश्चित तौर पर यह पुरस्कार प्रतिक्रिया और प्रोत्साहन का एक सकारात्मक रूप है.”

स्मेर्ड आगे कहता है कि वह युनाइटेड स्टेट्स की यात्रा करने के लिए 1,500 यूएस डॉलर वाले इस पुरस्कार प्रमाणपत्र का उपयोग करने की योजना बना रहा है.

स्कार ने कहा कि स्मेर्ड को सुरक्षा के प्रति अपने समर्पण और 140,000 वर्ग मीटर वाले सात मंजिला कार्य क्षेत्र के लिए सतत सुरक्षा सर्वेक्षण में सहभागिता के लिए यह चिकित्सालय पुरस्कार मिला. सुरक्षा जाँच गहन है, इसमें जमीन पर पानी से लेकर, सामग्री संग्रहण और होइस्टवे की अनुचित जाँच तक सबकुछ होता है.

स्कार ने कहा कि, “गनर ने हमारे सुरक्षा कार्यों की ऑन-साइट समीक्षाओं में सहभागिता कि और उसका ध्यान बढ़िया था.” “सुरक्षा निरीक्षक होना एक अलोकप्रिय कार्य होता है, किंतु वह असुरक्षित स्थिति पर ध्यान देने और तब यह सही है इसे सुनिश्चित करने के लिए आगे कार्य करने में संकोच नहीं करता.”

स्कार कहता है कि उसने ध्यान दिया कि सुरक्षा जागरूकता ओटिस की संस्कृति का एक भाग है, पिछल‍ी गर्मियों में कार्य शुरु करने के बाद उसने कार्य स्थान पर सुरक्षा से संबंधित कोई भी घटना नहीं देखी है. ओटिस में अभी कार्य स्थान में 10 लोग कार्य कर रहे हैं, और अगले महीने तक 16 लोग कार्य करेंगे.

ओटिस के इंस्टॉलेशन में EH&S प्रबंधक, और 1982 से ओटिस के कर्मचारी बोर स्कज़‍ीरलंड के अनुसार कुल मिलाकर, प्रत्येक कार्य दिवस में लगभग 600 कार्य करते हैं, जो कि नोर्वे में इसे सबसे बड़ा कार्य स्थान बना रहे हैं.

स्कजी़रलंड हँस कर बताता है कि समूह के किसी भी सदस्य के पहले कार्य स्थान पर पहुँच गया था क्योंकि वह इसी चिकित्सालय में पैदा हुआ था, उसने कहा कि “हम एक सुरक्षा कंपनी के तोर पर इस कार्य स्थान पर आए थे.”

स्कज़ीरलंड ने कहा कि दस वर्ष पहले स्केंडिनेविया के समूह के लोग हमेशा सुरक्षा पर ध्यान नहीं देते थे, किंतु अब यह बदल गया है. “अन्य कॉन्ट्रेक्टर्स हमें बताते थे कि ऊँचाई पर कार्य करते समय वे सुरक्षा युक्तियों का उपयोग करने से डरते थे, किंतु आज उनमें डर जैसी कोई बात नहीं है. वे सभी सुरक्षा युक्तियों का उपयोग कर रहे हैं और यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो कोई उन्हें ध्यान दिलाएगा.”

स्कज़ीरलंड जो कि निरंतर नए विचारों पर गौर कर रहा है, कहता है कि “सुरक्षा के संबंध में स्केंडिनेवियाई देश अच्छा कार्य कर रहे हैं.”

ओटिस चिकित्सालय के नए भाग में 10 Gen2™ एलिवेटर्स और 24 बेड लिफ़्ट के साथ 38 इकाइयाँ इंस्टॉल कर रही है. कंपनी सात मौजूदा इकाईयों का भी आधुनिकीकरण कर रही है और अक्टूबर 2008 में यह कार्य पूरा होने के बाद रख-रखाव भी करेगी.

“नै,” का अर्थ “नया” है और “अहुस,” “अकर्सहुस” का छोटा रूप है, विश्वविद्यालय चिकित्सालय नोर्वेजियन हेल्थ अथ्योरिटी फ़ेसिलिटी है, जिस पर सरकार का स्वामित्व है. विस्तार करने से चिकित्सालय अकर्सहुस और उत्तरी ओस्लो में 340,000 लोगों को सेवाएँ दे सकेगा.