الْعَرَبيّة   中文   čeština   deutsch   english   español   français   हिन्दी   italiano   日本語   한국어   nederlands   norsk   polski   português   русский язык   svenska   ราชอาณาจักรไทย
परिणाम

कैरियर्स मैजिक ऐरे टीम द्वारा निचले स्तर को बेहतर बनाने के लिए DFx का उपयोग

पिछले माह, कैरियर्स ग्लोबल लीन ऑपरेशन्स समूह ने 17 मैजिक ऐरे कर्मचारियों को DFx विधि पर निर्देश दिए, जो कि आसान और सस्‍ती डिज़ाइन बनाने का तरीका है. मैजिक ऐरे टीम ने तुरंत ही अपने DFx ज्ञान का उपयोग अपनी एयर हैंडलिंग इक्विपमेंट लाइनों के एक डिज़ाइन को बेहतर बनाने के लि‍ए कि‍या. डैन फ़ॉरी, ग्लोबल लीन ऑपरेशन्स समूह के लीन प्रोजेक्ट मैनेजर ने प्रशिक्षण ईवेंट का निर्देशन किया.

DFx एक उपकरण है जो लीन ऑपरेशन्स टीम के द्वारा उपयोग में लाया जाता है. दूसरे उपकरणों में इंवेंट्री वर्कआउट सत्र, कैज़न ईवेंट्स, 3P (प्रोडक्शन, प्रीपेरेशन, प्रोसेस) ईवेंट और वैल्यू स्ट्रीम मैपिंग ईवेंट्स शामिल हैं. x को डिज़ाइन करने के लिए DFx एक आसान, टीम आधारित विधि है, जहाँ x में सभी आवश्यक विशेषताएँ नि‍हि‍त हैं. इनमें असेंबली और विनिर्माण में आसानी, लीड-टाइम में कमी, उत्पाद गुणवत्ता, विश्वसनीयता, इंस्टॉलेबिलिटी और सर्विसेबिलिटी शामिल हैं. प्रक्रिया के दौरान, सहभागियों ने लॉजिस्टिक्स, पर्यावरण और कर्मचारी के स्वास्थ्य पर प्रभाव और सुरक्षा मामले के साथ, उत्पाद के जीवन काल में उसे प्रभावित करने वाले अन्य लक्षणों पर भी विचार किया.

मैजिक ऐरे टीम के द्वारा DFx लागू किए जाने के परिणाम निम्नलि‍खि‍त रहे:

  • उत्पाद लागत में 13 प्रति‍शत की कमी
  • स्थानीय लीन प्रस्तावों वाले अलाइनमेंट में 16 प्रतिशत की कार्य सामग्री की कमी
  • उत्पाद श्रेणी के मॉडलों में 25 प्रतिशत की कमी
  • उत्पाद श्रेणी में उपयोग की गई पुर्ज़ा संख्याओं की संख्या में 11 प्रतिशत की कमी
  • अवसरों की एक सूची, चार उत्पाद श्रेणियों में पैनल डिज़ाइन को मानकीकृत करने के लि‍ए.

मैजिक ऐरे के महाप्रबंधक रॉन डंकन ने कहा, "इस ईवेंट के उल्लेखनीय परिणाम DFx विधि के उपयोग के मूल्य को दर्शाते हैं". "इससे हमें दूसरे उत्पाद डिज़ाइनों में सुधार के अवसरों को पहचानने में भी मदद मिली."

कैरियर ने विचिटा फ़ॉल्स, टेक्सास में स्थित मैजिक ऐरे का 1999 में अधिग्रहण किया था.


ओटिस हांगकांग और एक्सप्रेस ने केयरिंग कंपनी का अवार्ड प्राप्त किया

स्वयंसेवा के द्वारा सामाजिक ज़िम्मेदारी की उनकी निरंतर लगन पर ज़ोर देते हुए, ओटिस हांगकांग और उसके अधीनस्‍थ एक्सप्रेस को हांगकांग काउंसिल ऑफ़ सोशल सर्विस (HKCSS) के द्वारा "केयरिंग कंपनी" के नाम से नवाज़ा गया.

यह ओटिस हांगकांग का लगातार तीसरा वर्ष है. जबकि‍ एक्सप्रेस को यह पुरस्‍कार पहली बार मि‍ला है.

केयरिंग एम्बैसेडर के रूप में उनकी स्वयंसेवा के लिए तीन कर्मचारियों, हांगकांग शाखा के सुपरवाइज़र चान क्वॉक सुन, हांगकांग शाखा के द्वितीय श्रेणी तकनीशियन निप की क्युंग और एक्सप्रेस के तकनीशियन यिप किन मैन ने उनकी प्रशंसा भी क. सभी तीन ओटिस स्वयंसेवी समिति के सदस्य यह सुनिश्चित करने में सहायक थे कि समिति की पहल कर्मचारियों और समुदाय की ज़रूरतों को पूरी करे. इसके अतिरिक्त, उन्होंने नए स्वयंसेवक भी भर्ती किए और स्वयंसेवी गतिविधियों की गति बनाए रखने में मदद की.

"ओटिस हांगकांग के प्रबंध निदेशक, स्टीफ़न डी मोंटलिवॉल्ट ने कहा, "लगातार तीसरे साल केयरिंग कंपनी अवार्ड प्राप्त करना, सामाजिक ज़िम्मेदारियों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है. "अपने देखभाल संबंधी मूल्यों के कारण, हमने हांग कांग के ज़रूरतमंदों को वह वापस देने का प्रयास किया, जो हमने पाया था और इस तरह हमने केयरिंग कम्युनिटी को बढ़ावा देने में मदद की."

"एक्सप्रेस के महाप्रबंधक टैरेंस वॉन्ग ने आगे कहा, "पहली बार यह पुरस्कार प्राप्त करना हमारे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है". "हम कर्मचारियों और उनके परिवारों को अपने समुदाय की सेवा के लिए प्रोत्साहित करके केयरिंग संस्कृति को बढ़ावा देना जारी रखेंगे."

2007 में, ओटिस हांगकांग ने हांगकांग ईसाई सेवा, स्वायर प्रॉपर्टीज़ कम्युनिटी एम्बैसेडर और हांगकांग लिक क्वान एसोसिएशन के साथ मिलकर छह सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए. इन कार्यक्रमों में बुजुर्गो के साथ चीनी नववर्ष मनाना, उन्‍हीं के साथ मातृ दिवस और पितृ दिवस मनाया जाना और बच्चों के साथ रोनाल्ड मैकडोनाल्ड हाउस जाना तथा समुद्र तट की सफाई करना शामिल था . 188 कर्मचारियों और उनके परिवारों ने 150 ज़रूरतमंद एकल बुजुर्ग नि‍वासि‍यों और 50 ज़रूरतमंद बच्चों को 1,022 से भी अधिक घंटे स्वयंसेवा करते हुए दिए.

परिवार के लिए प्रतिबद्धता के भाग के रूप में, ओटिस हांगकांग ने ऐसे अनेक परिवार-हितैषी लाभ प्रस्तुत किए जिनमें पारंपरिक स्वास्थ्य लाभ के अलावा कर्मचारियों के बच्चों के लिए पाठ्यपुस्तक अनुदान भी शामिल है. ओटिस हांगकांग इसकी देखभाल को कर्मचारियों के परिवारों तक बढ़ाने के लिए - जैसा कि विश्व के बहुत से ओटिस कार्यालय करते हैं - हर साल का एक दिन कर्मचारियों को समर्पित करती है, उस दिन कर्मचारी अपने बच्चों को उनके साथ कार्यालय ला सकते हैं ताकि वे कंपनी और उनके माता-पिता के काम के वातावरण के बारे में जान सकें.

ओटिस की पर्यावरण के लिए प्रतिबद्धता के भाग के रूप में, यह अपने पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को कम से कम करने का प्रयास करती है, इसके लिए ओटिस ने ऊर्जा-क्षम उत्पादों का विकास किया, उन्हें बनाने में कम से कम ऊर्जा का उपयोग किया, ऊर्जा और काग़ज़ के उपयोग के लिए पर्यावरणीय लक्ष्य निर्धारित किए, प्रदूषित पदार्थों के उचित निपटान के लिए कठोर प्रक्रियाएँ और निगरानी सिस्टम लागू किए. इसके अतिरिक्त, ओटिस हांगकांग का लक्ष्य उसके वार्षिक "हरित दिवस" और प्रशिक्षण कार्यशालाओं के द्वारा अपने कर्मचारियों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरुकता को सशक्त बनाना है. ISO 14001 पर्यावरण मैनेजमेंट प्रणाली प्रमाणपत्र की प्राप्ति‍, ओटिस द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्धता के लि‍ए एक और उपलब्धि है.

केयरिंग कंपनी की शुरूआत, 2002 में HKCSS द्वारा की गई, जिसका लक्ष्य कार्पोरेट नागरिकता की सोच को विकसित करके और व्यावसायिक, सार्वजनिक और गैर-लाभकारी संगठनों में रणनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देकर एक केयरिंग समुदाय बनाना है.

ओटिस हांगकांग और एक्सप्रेस केयरिंग कंपनी ने पहल के छह मापदंडों में से पाँच को पूरा कि‍या. इसके लिए ये कर्मचारी स्वयंसेवा का समर्थन करती हैं, परिवार और पर्यावरण हितैषी संबंधी कामों की शुरूआत करती हैं, कमजोर समूहों को काम पर लगाती हैं और धर्मार्थ संगठनों को दान देती हैं.


नए उत्‍पादों में से समस्‍यात्‍मक सामग्री को नि‍कालने के लि‍ए के लिए कार्य करना

जब UTC ने इस वर्ष अपने 2010 एन्‍वायरमेंट, हेल्‍थ एंड सेफ़्टी (EH&S) लक्ष्‍यों की घोषणा की तो मार्क जावोरोस्‍की और लेन कैम्‍ब्रिज मात्र केवल प्रतिक्रिया देने की स्‍थिति में थे. ईस्‍ट हार्डफ़ोर्ड, कनेक्‍टिकट में यूनाइटेड टेक्‍नोलॉजीज़ रिसर्च सेंटर के कर्मचारी के रूप में, दोनो व्‍यक्तियों ने UTC के शीर्ष प्रबंधन द्वारा जारी किए गए प्रोजेक्‍ट में गहरी रुचि दिखाई : कंपनी और उसकी व्‍यावसायिक इकाइयों में विकसित किए गए नए उत्‍पादों से समस्‍या वाले पदार्थ (MOCs) 2010 तक निकालना.

पदार्थ विज्ञान विभाग के मुख्य इंजीनियर, मार्क और वरिष्ठ विशेषज्ञ और EH&S जनरलिस्ट इयान, , जानते थे कि उनका कार्य रुक जाएगा. UTC द्वारा पहचाने गए कई MOC जैसे सीसा, कैडमियम और क्रोमैट्स अंतरिक्ष प्रोद्योगिकी परतों में व्यापक और सामान्य रूप से उपयोग होते हैं (उदाहरण के लिए, एल्यूमीनियम मिश्रित घटकों से बनी क्षरणरोधी कोटिंग्स जिनका उपयोग जेट इंजिन, हेलिकॉप्टर और कई प्रकार के पॉवर सिस्टम्स में किया जाता है). किंतु ऐसे पदार्थों के उपयोग में तत्वों के आदान-प्रदान की संभावना होती थी. जब वे उत्पाद में बहुत अधिक विश्वास दिखाते थे, तो उन्हें स्‍वास्‍थ्‍य के लिए एक ख़तरे के रूप में देखा जा सकता था. चुनौती उन वैकल्पिक पदार्थों को ढूँढने की थी, जो उत्पाद की विश्वसनीयता और एंड-यूज़र सुरक्षा से समझौता किए बिना स्वास्थ्य संबंधी जोख़िमों को कम कर सकें.

मार्क ने कहा "हम कई वर्षों से MOC को निकालने पर कार्य कर रहे हैं", साथ ही उन्होंने इशारा किया कि यह प्रयास UTC के EH&S "10X लक्ष्यों" का भाग था जो कई दशकों का प्रयास है जिसका केंद्र वे क्षेत्र हैं जिनमें वायु निष्कासन, पुनर्चक्रण और पुनर्चक्रण न किए गए अवशिष्ट और ऊर्जा का उपयोग शामिल है. तब भी, 2006 के अंत तक, नए उत्पादों में संपूर्ण निष्कासन के लक्ष्य से दूर MOC की कटौती केवल 45 प्रतिशत ही प्राप्त की जा सकी थी.

अगले तीन वर्षों में नए उत्पादों से MOC को निकालने की आवश्यकता को समझते हुए, UTC ने MOC स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया जिसमें प्रत्येक व्यावसायि‍क भागों के प्रतिनिधि शामिल थे. मार्क UTRC का प्रतिनिधित्व करने वाले समूह में शामिल हुए, जबकि इयान और उनकी टीम ने MOC वस्तुसूची को संभालने और उत्पाद पाइपलाइन की विशिष्ट समस्याओं को पहचानने पर ध्यान केंद्रि‍त किया.

MOC निष्कासन नीति का विकास व्यवसाय की इकाई के लिए विशिष्ट योजनाओं को बनाने के साथ-साथ सामान्य जोखि़मों को पहचानने और नियमित आधार पर प्रगति पर बात करने के लिए किया गया था. समूह ने प्रारंभिक MOC वस्तुसूची से 40 आवेदनों के लिए 400 से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त कीं, इन्हें बाद में तकनीकी जोख़िम के आधार पर तीन समूहों में बाँटा गया. निम्न जोख़िम समूह में बिना तकनीकी जोख़िम वाले आवेदनों को शामिल किया गया जिन्हें केवल फ़ंड की आवश्यकता होती है; उच्च-जोख़िम समूह में पाँच आवेदन शामिल होते हैं जिन पर उनकी तकनीकी जटिलता और कई UTC व्यावसायिक इकाइयों में सामने आने के कारण "योजनाबद्ध" का लेबल लगा होता है.

इयान के समूह में भी अधिक ख़तरनाक पदार्थों (HHMs) की रसायन वस्तुसूची को शामिल किया गया, जिनका उपयोग UTRC में होता है जिसमें MOC सूची की अपेक्षा संभावित रूप से अधिक हानिकारक पदार्थों की श्रेणियाँ शामिल होती हैं. पदार्थों के निष्कासन शेड्यूल को केंद्र में वर्ष के अनुसार प्राथमिकता दी जाती है. 2007 में कुछ विशेष रसायनों के उपयोग को, 2008 में सोल्‍डर्स और क्‍लीनिंग अभिकारकों और 2009-2010 में विशिष्ट संपीड़ित गैसों और अभिकारकों के उपयोग का कम करना लक्ष्‍य था.

जबकि 2010 की समयसीमा से पहले बहुत कुछ करना बाकी है तो दोनो व्‍यक्ति इस बात पर सहमत हैं कि परि‍णामस्‍वरूप UTC में एक महत्‍वपूर्ण सांस्‍कृतिक परिवर्तन हुआ है : अनुचित जोखिम न उठाने की जागरुकता.

"मार्क ने कहा, "एक से भले दो, और UTRC में हमारा काम इन समस्‍याओं पर काम करने के लिए व्‍यावसायिक इ काइयों से लोगों को एकत्रित करना है. "उदाहरण के लिए, आज, हमने प्रैट एंड व्हिटनी, हैमिल्टन संड्‍स्ट्रैंड, सिकोर्सकी और क्रोमेट-मुक्त असंजक के आपूर्तिकर्ता के साथ कॉन्‍फ़्रेंस कॉल की. हम उत्‍पाद के परीक्षण के लिए एक कंपनी के रूप में साथ-साथ काम करेंगे. यह निरंतर प्रगति का रास्‍ता है."


प्यूर्टो रिको में HS विभाग छत अपग्रेड्स के लिए जाना गया

विश्व के सबसे बड़े वाणिज्य और औद्योगिक संपदा बीमा एवं जोख़िम प्रबंधन संगठनों में से एक, एफ़एम ग्लोबल को हाल ही में सांता इसाबेल, प्यूर्टो रिको में एचएस के एयरोस्पेस ऑपरेशंस फ़ेसिलिटी, फ़ेसिलिटी की रूफ़ को अपग्रेड करने के लिए प्रसंशनीय प्रमाणपत्र से पुरस्कृत किया गया.

तो क्या? रूफ़ नवीनीकरण ने तूफ़ान से हुई क्षतियों के प्रति फ़ेसिलिटी के संभावित प्रकटन को 100 मिलियन डॉलर से भी कम कर दिया है. ऐसा करने में, फ़ेसिलिटी ने एफ़एम ग्लोबल की उच्च रक्षित जोख़िम स्थिति के लिए अर्हता प्राप्त की.

साउल रोड्रीग्युएज़ (बाएँ), EH&S प्रबंधक और जोस कैरेरो, संयंत्र प्रबंधक ने HS के सांता इसाबेल, प्यूर्टो रीको, फ़ेसिलिटी में एफ़एम ग्लोबल के जोन वैगनर (दाएँ) से प्रशंसा का प्रमाण पत्र स्वीकार किया. (एफ़एम ग्लोबल का फ़ोटो सौजन्य)


पीएंडडब्ल्यू ग्राहक प्रशिक्षण केंद्र एसीई साइट गोल्ड के रूप में पुन: प्रमाणित होता है

प्रैट एंड व्हिटनी ग्राहक प्रशिक्षण केंद्र (सीटीसी) को हाल ही में एसीई साइट गोल्ड के रूप में पुन: प्रमाणीकृत किया गया है. सीटीसी प्रैट एंड व्हिटनी की 168 साइट्स में 17 गोल्ड साइट्‍स में एक है. ये यूटीसी की कुल 1,752 साइट्स में 26 गोल्ड साइट्‍स में से एक है. सीटीसी जेट इंजिनों के स्वामियों और ऑपरेटर्स के साथ-साथ प्रैट एंड व्हिटनी कर्मचारियों के लिए व्यापक रूप से तकनीकी, ऑपरेशनल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम प्रदान करता है.

एसीई गोल्ड पुनर्प्रमाणन की सफलतम खोज के लिए तैयार करने हेतु सीटीसी के मुख्य प्रबंधक लौरा होम्स ने पिछले मुख्य प्रबंधक बिल ब्राउन के साथ कार्य किया. ग्राहक प्रशिक्षण केंद्र की टीम एसीई एसेसर्स और उनके एसीई ग्राहक प्रबंधक के साथ चित्रित की गई है.

बाएँ से दाएँ बॉब फ़ैजियो, एलसी स्कोएन-कीवर्ट, ब्रायन कुरियर, बिल ब्राउन, टॉम पोनिसिनी, लौरा होम्स, जानेट वाडे-उतय, एंगल सैंटोस, कैथी फ़र्नर, रॉबर्ट मैकियोरोव्स्की, जोन पैपाडोपौलस और डैरलीन ओ'कॉनर. यूटीसी (2002) में प्रथम एटीसी गोल्ड संगठनों में से एक, ग्राहक प्रशिक्षण केंद्र एसीई ऑपरेटिंग सिस्टम का निरंतर उपयोग करके उत्कृष्टता के लिए निरंतर कठिन प्रयास कर रहा है. वास्तव में, चूँकि होम्स जुलाई 2006 में ग्राहक प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़े थे, इसलिए व्यावसायिक उन्नति करते समय ग्राहकों को खुश करने के लिए जारी रखी जाने वाले नए प्रयासों को लागू करने के लिए चार संभावित टीम बनाई गईं थीं - नीति, राजस्व प्राप्ति, विपणन और सुविधाएँ. विभिन्न प्रोजेक्ट्स और प्रयासों पर विचारविमर्श करने, योजना बनाने, क्रियान्वयन और मूल्यांकित करने के लिए कम से कम प्रत्येक सीटीसी कर्मचारी एसीई ऑपरेटिंग सिस्टम उपयोग करके भागीदारी करता है.

पूर्व एसीई पायलट स्टैसी ब्लैंकार्ड और सीटीसी के गुणवत्ता प्रबंधक और एसीई पायलट एलसी स्कोएन-कीवर्ट के नेतृत्व के तहत, संपूर्ण सीटीसी टीम के साथ, निम्न परिणामों को प्राप्त करने के लिए एसीई नीतियाँ और उपकरण लागू किए गए:

  • 100% ग्राहक संतुष्टि (पीएंडडब्ल्यू लक्ष्य का 6.0 के साथ एमएफ़ए का 6.2)
  • 65% कर्मचारी संतुष्टि का लक्ष्य प्राप्त हुआ
  • 100% टीम लीडर द्वारा अंकेक्षण किए गए निर्देश
  • रिकॉर्ड करने योग्य शून्य क्षति / रिकॉर्ड करने योग्य शून्य खोया गया समय
  • शून्य प्रभावी बचाव
  • 100% ईएचएंडएस उद्देश्य प्राप्त हुए
  • वे सभी लक्ष्य जिन्हें प्राप्त करने में विफल हुए उन पर लागू संशोधन क्रिया
  • 100% गुणवत्ता मैट्रिक्स प्राप्त हुआ
  • 100% ऑन-टाइम प्रशिक्षण सामग्री वितरण
  • सभी वित्तीय लक्ष्य और बजट योजनाएँ पूरी हुईं
  • ईएएसए भाग 147 प्रमाणन (फ़ेसिलिटी और PW6000 कोर्सवेयर) प्राप्त हुए

प्रतिस्पर्धात्मक सेवा उत्कृष्टता वितरित करने के लिए सीटीसी टीम ने एसीई उपकरणों के नियमित उपयोग और अनुप्रयोग का प्रदर्शन करना जारी रखा. ग्राहम मोरास्ट, निदेशक, एसीई प्रोग्राम्स, कहते हैं, उन्होंने अपने ग्राहक को प्रदान करने वाले मूल्य को बढ़ाने के लिए एसीई ऑपरेटिंग सिस्टम स्वीकार किया है".

ग्राहक प्रशिक्षण केंद्र ने अपनी समग्र व्यावसायिक नीतियाँ सुधारना और ग्राहक अपेक्षाओं के साथ अपना प्रदर्शन व्यवस्थित करना जारी रखा. एसीई ऑपरेटिंग सिस्टम की श्रेष्ठता और उपयोग में उनके निरंतर उत्साह से आने वाले समय में एसीई गोल्ड की निरंतरता सुनिश्चित होगी जिससे अपने व्यवसाय के निरंतर विकास के कारण उनके ग्राहक भी प्रसन्न होंगे.


उन्नत लेआउट ब्राज़ील में स्थापना को बेहतर बनाता है

ओटिस ब्राज़ील ने एक उन्नत लेआउट कार्यविधि प्रस्तुत की है जिसमें मुख्य कॉन्ट्रैक्टर को आवश्यक जानकारी स्थापना प्रक्रिया में बहुत पहले ही मिल जाती है.

नई प्रक्रिया में कॉन्ट्रैक्टर को प्रमुख जानकारी पाँच मिनट में देना संभव है, वहीं पहले इसमें सप्ताह लग जाते थे.

ओटिस ब्राज़ील के राष्ट्रीय स्थापना प्रबंधक और एसआईपी चैंपियन, सर्जियो कारिया ने कहा, "इस आसान किंतु क्रांतिकारी उपकरण ने हमारी विक्रय प्रक्रिया को बदल दिया है." "हमारे ग्राहकों को जानकारी तुरंत प्रदान करने से स्थापना सुपरवाइज़र्स को कार्यस्थल का पहला दौरा समय पर करने की सुविधा मिलती है."

यह पहल दिसंबर 2005 में साओ बर्नार्डो दो कैम्पो, ब्राज़ील में एक एसआईपी (विक्रय और स्थापना प्रक्रिया) की आरंभिक मीटिंग के दौरान प्रारंभ हुई. इस प्रक्रिया के सभी शेयर धारकों का प्रतिनिधित्व किया गया: विक्रय, अभियांत्रिकी सहित एफ़ओडी स्थापना और सहायक क्षेत्र.

कारिया ने कहा, "उस समय, समस्त संबंधित व्यक्तियों की आम सहमति यह थी कि हमें एलिवेटर/निर्माण इंटरफ़ेस की प्रमुख कॉन्ट्रैक्टर जानकारी प्रक्रिया में बहुत पहले ही दे देनी चाहिए. अनुंबध पर हस्ताक्षर करने के पंद्रह दिन बाद का समय जानकारी देने का उपयुक्त समय माना गया.

उन्होंने कहा, "उस उपयोगी जानकारी के साथ, ग्राहक शीघ्र से शीघ्र उत्पाद आवश्यकताओं के साथ-साथ चढ़ाव और अन्य सभी एलिवेटर-संबंधित क्षेत्र तैयार कर सकता है."

कारिया ने कहा कि, "जब आगे ही जानकारी की कमी हो, तब इसका अर्थ है कि ओटिस का स्थापना सुपरवाइज़र अपने पास अच्छी जानकारी होने पर भी पहला कार्यस्थल दौरा करने में अक्षम है." "आगे की जानकारी नहीं होने से मुख्य कॉन्ट्रैक्टर ठीक समय पर निर्माण कार्य नहीं कर पाते हैं. इसके भी ऊपर, इससे ओटिस और ग्राहक के बीच के संबंध बिगड़ सकते हैं."

उपयोग में आसान उपकरण

इन आवश्यकताओं को पूरा करने वाला एक आसान उपकरण बनाने की ज़िम्मेदारी मार्कोस बोवो, अभियांत्रिकी प्रबंधक, ओटिस ब्राज़ील, को दी गई. उन्होंने एक ऐसे उपकरण की कल्पना की जो प्रचालन में आसान और तेज़ हो, व्यापक रूप से उपयोग होने वाले व्यावसायिक सॉफ़्टवेयर प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित हो, और जिसे एक मानक, पत्र आकार के स्वरूप में मुद्रित किया जा सके.

बोवो ने इस चुनौती के लिए एक विद्युत अभियंता, जुलियो प्रेसा गोंज़ालेज़, और उत्पाद व्यवस्थापन प्रबंधक, डेसियो मास्सारो को नियुक्त किया. कुछ ही सप्ताहों में उन्होंने "डाडोस दे प्लैंटा पारा ओ कंस्ट्रुटोरॉ" (मुख्‍य कॉन्ट्रैक्टर का लेआउट डेटा) नामक उपकरण बना लिया.

एक्सेल प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग कर, उन्होंने ऐसे मॉडल एलिवेटर्स हेतु उपयोग के लिए एक स्प्रेडशीट बनाई जो स्थानीय विक्रय के 80 प्रतिशत से अधिक का प्रतिनिधित्व करती हैं. यह उपकरण विक्रय प्रतिनिधियों को उनके ही लैपटॉप्स का उपयोग कर, पहले से लोड किए गए तकनीकी डेटा (जैसे कि एलिवेटर लोड, चढ़ाव के द्वारों के प्रकार, और मामूली गति) के कुछ भाग चुनने की सुविधा देता है. इसके बाद वे चढ़ाव की दिशाएँ और सतहों के बीच की दूरी लिखते हैं, और ग्राहकों के लिए आवश्यक एलिवेटर-संबंधित सभी जानकारी (चढ़ाव के द्वार लगाने के लिए आवश्यक क्षेत्र, मशीन के कमरे का भार/कट ऑफ़ डेटा पिट भार, और बीम आवश्यकताएँ, साथ ही वायरिंग दिशाओं जैसी विद्युत जानकारी) तुरंत प्राप्त करते हैं. कार्यस्थल पर देखने में असानी के लिए, ये डेटा तदनुसार समूहीकृत होते हैं.

बोवो ने कहा, "इस प्रक्रिया में अनुबंध पर हस्ताक्षर होने के तुरंत बाद ओटिस विक्रय प्रतिनिधियों को मुख्य कॉन्ट्रैक्टर का लेआउट डेटा दस्तावेज़ पूरा करना आवश्यक है." "उसी समय पर, वे अन्य मानक दस्तावेज़ भी बनाते हैं, जैसे कि ऑर्डर प्रपत्र और क़ानूनी अनुबंध. पाँच मिनट में ही, लेआउट डेटा मुद्रित किया जा सकता है और ग्राहकों को दिया जा सकता है."

रेनातो पेड्रोसो दे ओलिविरा कहते हैं , "यह वाकई बहुत उपयोगी उपकरण है." "व्यावसायिक अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के दौरान, मुख्य कॉन्ट्रैक्टर को तुरंत ही वह सभी जानकारी मिल जाती है जो कार्यस्थल पर एलिवेटर स्थापित करने में उनके दायित्व पूरे करने के लिए आवश्यक होती है. इस उपकरण के आने के पहले, हमें ग्राहकों से इस बारे में कई शिकायतें मिलीं कि कार्यस्थल पर पूरी जानकारी नहीं होती है. ग्राहक और विक्रय प्रतिनिधि दोनों इस उपकरण का लाभ जानते हैं."